


नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शिविर का शुक्रवार को मारवाड़ी विवाह भवन में समापन हुआ। उद्घाटन नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, सभापति प्रीति कुमारी, उपसभापति रश्मि रथी देवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में 300 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ। जरूरतमंदों को 27 कृत्रिम हाथ, 65 कृत्रिम पैर, 46 कैलिपर, 20 ट्राईसाइकिल, 28 व्हीलचेयर, 35 स्टिक, 43 बैसाखी और 20 कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण निःशुल्क दिए गए।
एसपी वैभव शर्मा ने सेवा कार्य की सराहना की। शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने कहा कि दिव्यांगजनों के चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान देखना ही अभियान की सफलता है। कार्यक्रम में सुभाषचंद्र वर्मा, मनोज चौधरी, पंकज सर्राफ, रमेश चौधरी, रवि सर्राफ समेत मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सचिव दीपक मावंडिया ने आभार जताया।

















