


पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन में देर तक झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय रहा वातावरण
नवगछिया। भवानीपुर थाना चौक के समीप भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पूजा को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। भक्ति गीतों और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की उन्नति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भवानीपुर मुखिया मुकेश कुमार शर्मा, नवगछिया नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव, ध्रुव कुमार मंडल, निरंजन यादव, संजीव कुमार उर्फ डॉक्टर संजीव कुमार पोद्दार, पिक्कू पोद्दार, जवाहर शर्मा, अंबिका कुमार, अबोध यादव, राकेश यादव, कन्हैया यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















