5
(2)

सेतु बंद होने के बाद आम लोगों के आवागमन के लिए चार जहाज चलाने की तैयारी

नवगछिया। एक अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद किए जाने को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार को महादेवपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बताया गया कि 30 सितंबर की रात से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन रोक दिया जाएगा। इसके संबंध में जाह्नवी चौक स्थित टीओपी के पास सूचना पट लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।

विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद आम लोगों के आवागमन के लिए एक तरफ से चार जहाज चलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया गया कि चारों जहाजों में कुल छह हजार लोगों के सवार होने की क्षमता है। जहाजों को किनारे पर खड़ा करने के लिए आधार तैयार किए जा रहे हैं।

आवश्यकता पड़ने पर बड़ी नाव से चिकित्सकीय दल के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। आम लोगों के आवागमन के लिए छोटी या बड़ी नाव का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी बिहार सैन्य पुलिस के जवानों की मांग की गई है। इसके अलावा होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने घाट पर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: