5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के उधाडीह गांव, वीरखुदर पंचायत में कर्मा-धर्मा एकादशी के अवसर पर तालाब में स्नान और पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान हुई दुखद घटना में मृत छह बच्चों आयुष, ज्योती,विकास,मिनाक्षी,राहुल,पुजा के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
अनुग्रह सहायता राशि के चेक मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कुंदन कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर विकास कुमार ने मृतकों के आश्रितों को सौंपे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


प्रशासन की ओर से बताया गया कि मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार आपदा प्रबंधन के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। हादसे के बाद शोकाकुल परिवारों के प्रति जिला प्रशासन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जिला प्रशासन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। सहायता राशि मिलने के बावजूद हादसे का दर्द परिवारों के लिए गहरा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: