5
(2)

भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भागलपुर के अलग-अलग आयु वर्ग के करीब 65 से 70 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया जाएगा।

सॉफ्ट टेनिस बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के माध्यम से जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

तेज धूप में खेलने को मजबूर खिलाड़ी

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तेज धूप में खेलना पड़ रहा है। सॉफ्ट टेनिस संघ के जिला सचिव जयंत कुमार ने बताया कि सैंडिस कंपाउंड में फिलहाल लॉन टेनिस और सॉफ्ट टेनिस के लिए एक ही कोर्ट उपलब्ध है। शाम के समय अन्य बच्चे भी कोर्ट का उपयोग करते हैं। इस कारण प्रतियोगिता का आयोजन दिन के समय करना पड़ रहा है।

अलग कोर्ट और बेहतर सुविधाओं की मांग

जयंत कुमार ने बताया कि संघ की ओर से जिला प्रशासन से सॉफ्ट टेनिस के लिए अलग कोर्ट और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिला अधिकारी की ओर से सैंडिस कंपाउंड में सॉफ्ट टेनिस के लिए अलग कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया गया है। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: