5
(2)

घनघोर बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, शनिवार को मड़वा बजलेश्वर धाम में करेंगे जलाभिषेक

मुरलीधर झा

नवगछिया के गोपालपुर बटेश्वर स्थान गंगा घाट से शुक्रवार को 108 फीट की भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। घनघोर बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर पैदल मड़वा बजलेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। बारिश के बीच भी कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह बना रहा।

कांवर यात्रा गोपालपुर, पचगछिया, घरहरा, तेतरी समेत कई स्थानों से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया तथा उनके लिए पानी, फल और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की। श्रद्धालु कुछ स्थानों पर विश्राम करने के बाद आगे की यात्रा के लिए रवाना होते रहे।

कांवरियों का जत्था शनिवार को भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर मड़वा बजलेश्वर धाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करेगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

धरहरा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह के साथ ग्रामीण गोपाल सिंह, बमबम कुमार, अखिलेश सिंह, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, सोनू गुप्ता, विजय कुमार और दिलीप कुमार सहित अन्य ग्रामीण महाप्रसाद एवं सेवा कार्य में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर कांवर यात्रा में सहयोग किया।

घनघोर बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने यात्रा को विशेष बना दिया। रास्ते में सेवा और स्वागत के लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से धार्मिक सौहार्द और सामुदायिक सहयोग का माहौल देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: