5
(2)

25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे जांच शिविर

नवगछिया। फाइलेरिया की रोकथाम और संक्रमित लोगों की पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि रक्त पट संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत साहूपरबत्ता, जगतपुर और यमुनिया में जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान 20 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच माइक्रोफाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रात के समय रक्त में माइक्रोफाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी की जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। इसके माध्यम से फाइलेरिया से संक्रमित लोगों की पहचान कर समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर रक्त की जांच कराएं और फाइलेरिया की रोकथाम में सहयोग करें। विभाग का उद्देश्य जांच के माध्यम से संभावित संक्रमित लोगों की पहचान कर बीमारी के प्रसार को रोकना है।

अभियान के दौरान प्रभारी डॉ. बी. दास, बीसीएम सुमित कुमार चौधरी, एलटी तारा देवी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को फाइलेरिया से बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी भी दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: