


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाया हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं की सेवा भावना को बताया संगठन की शक्ति
पूर्णिया। मानव सेवा के उद्देश्य से विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सदस्यों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर सहायता की। पूर्णिया जिले के सरसी निवासी आनंदी गिरी का उपचार पूर्णिया स्थित जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज को तत्काल बी-निगेटिव रक्त की आवश्यकता थी।
परिजनों के लिए बी-निगेटिव रक्तदाता की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा था। इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मिली। उन्होंने संगठन के सदस्यों से संपर्क कर मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार आगे आए और उन्होंने एक यूनिट बी-निगेटिव रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से मरीज के उपचार में सहायता उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन की ओर से लगातार रक्तदान और जरूरतमंद मरीजों की सहायता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सूचना मिलने पर संगठन के युवा साथी समय की परवाह किए बिना सहायता के लिए आगे आते हैं। रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे किसी जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में सहारा मिलता है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले सुशील कुमार का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के युवा साथी ही संगठन की शक्ति हैं। युवाओं की सेवा भावना के कारण संगठन लगातार सामाजिक और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन मानव सेवा, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार सहायता के लिए आगे आते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, अजय कुमार, राजा कुमार, मृत्युंजय गोस्वामी सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
















