5
(3)

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बड़हरा कोठी और बनमनखी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जरूरतमंद परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।

बड़हरा कोठी प्रखंड के मुल्किया पंचायत अंतर्गत सहसौल गांव के वार्ड नंबर चार में सड़क दुर्घटना और लंबी बीमारी के कारण अपने पति को खो चुकीं खुर्शीदा खातून, रिजवाना खातून, तरन्नुम खातून और रिफत परवीन के परिवारों से सांसद ने मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसी प्रखंड के हल्दीवाड़ी गांव के वार्ड नंबर एक निवासी पुलो देवी के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश मंडल की सर्पदंश से हुई मौत पर भी सांसद ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

लतराहा पंचायत के हल्दीबाड़ी गांव निवासी मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव के पिता के निधन की सूचना पर पप्पू यादव उनके निजी आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं, बनमनखी प्रखंड के भित्ता टोला रमजानी गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी मो. सज्जाद के 21 वर्षीय पुत्र मो. शाकिब की ठनका गिरने से हुई आकस्मिक मौत पर सांसद उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुख और संकट की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: