5
(2)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में छत से गिरने से तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान गांव निवासी सुधीर मंडल के पुत्र आयांश कुमार के रूप में हुई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बताया गया कि बच्चा किसी तरह घर की छत से नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: