5
(2)

@ बालक व बालिका के विभिन्न वर्गों में कुल 6 राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों का हुआ चयन।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन लॉन टेनिस कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान विद्यालयी लॉन टेनिस खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल, तकनीक एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया गया।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—

  • अंडर-14 बालिका वर्ग: अमीरा अग्रवाल (पटना), परिधि ठाकुर (भागलपुर)
  • अंडर-14 बालक वर्ग: अंकुर आलोक (पटना), प्रांजल श्रीवास्तव (पटना)
  • अंडर-17 बालिका वर्ग: भार्गवी शर्मा (भागलपुर), अनुष्का रैना (भागलपुर)
  • अंडर-17 बालक वर्ग: अथर्व आनंद (पटना), प्रियांश ठाकुर (भागलपुर)
  • अंडर-19 बालिका वर्ग: अदिति मिश्रा (पटना), तनीषा सिंह (भागलपुर)
  • अंडर-19 बालक वर्ग: अभीर रंजन (पटना), अमन सिंह (पटना)

ओपन ट्रायल के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। चयनित खिलाड़ी आगामी सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर कोच अंजू वर्मा, अभिनव कुमार, कोच विशाल विवेक कुमार, कोच कौस्तुभ अंश कुमार एवं इवेंट मैनेजर संजय भारती उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, भागलपुर की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: