5
(2)

नीचा प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नवगछिया । कटरिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अभाव के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन का प्लेटफॉर्म काफी नीचा होने के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को कठिनाई होती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को उठानी पड़ती है। वहीं, भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन में चढ़ना और उतरना जोखिम भरा बना हुआ है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

स्थानीय लोगों के अनुसार प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने रेलवे से प्लेटफॉर्म को यात्री सुविधा के अनुरूप ऊंचा करने की मांग की है, ताकि ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

फुट ओवरब्रिज नहीं होने से बढ़ी परेशानी

कटरिया स्टेशन की सबसे बड़ी समस्याओं में फुट ओवरब्रिज का नहीं होना शामिल है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। इससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दूसरे प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी लंबे समय तक खड़ी रहती है तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ यात्री कथित रूप से मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का जोखिम उठाते हैं। लोगों का कहना है कि यह बेहद खतरनाक है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

धूप और बारिश में खुले में इंतजार

स्टेशन पर पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी, धूप, बारिश और उमस के बीच खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन उनके बैठने और मौसम से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

फिलहाल कटरिया स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के अलावा दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव होता है। इसके बावजूद यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने और पर्याप्त यात्री शेड सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: