5
(2)

@ डिजिटल कनेक्टिविटी, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाने का दिया भरोसा।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल को लोकसभा की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी संसदीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सांसद ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि समिति के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव और महत्वपूर्ण दायित्व का विषय है। आज संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी देश के विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। ऐसे में वे समिति के माध्यम से देश और जनता से जुड़े विषयों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार और आधुनिक तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। बिहार और विशेषकर भागलपुर की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी आवश्यकताओं और विकास के मुद्दों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। समिति के सदस्य के रूप में वे जनहित और देशहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: