5
(1)

एसपी वैभव शर्मा ने पूजा पंडालों और मंदिरों का किया निरीक्षण, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नवगछिया। दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नवगछिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने नवगछिया शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर भीड़ नियंत्रण, रोशनी, आवागमन के रास्ते और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति भंग करने या अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक करीब 1600 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा चिन्हित अपराधियों के खिलाफ सीसीए-3 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शांति समिति की बैठकों में दिए गए निर्देश

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर नारायणपुर, भवानीपुर, तेतरी, सैदपुर और नवगछिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस ने पूजा समितियों से भीड़ प्रबंधन, पंडाल के आसपास पर्याप्त रोशनी, सुगम आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

निरीक्षण के दौरान नवगछिया एसडीपीओ सह सहायक पुलिस अधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, नवगछिया एवं गोपालपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: