5
(2)

विद्यालय परिवार ने पुष्प अर्पित कर किया स्वागत, प्रधानाध्यापक ने कहा—नए योगदान से शैक्षणिक माहौल को मिलेगा सकारात्मक प्रभाव

गोपालपुर। गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में स्थानांतरण के बाद बीपीएससी शिक्षिका तब्बसुन खातून ने अपना योगदान दिया। इससे पहले वह गोपालपुर प्रखंड के ही प्राथमिक विद्यालय मुकर्री अजमाबाद में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

विद्यालय में योगदान देने के बाद विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने पुष्प अर्पित कर नई शिक्षिका का स्वागत किया। बच्चों के आत्मीय स्वागत से विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मध्य विद्यालय धरहरा के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार ने तब्बसुन खातून का स्वागत करते हुए कहा कि उनके विद्यालय में योगदान से शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षिका के अनुभव और कार्यशैली का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का आपसी समन्वय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण आवश्यक है। नए शिक्षक के योगदान से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

योगदान के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुमार राजेश, नीतीश कुमार नयन, रश्मि कुमारी, पंकज कुमार, लतिका कुमारी, नीता कुमारी, स्नेहा कुमारी, तब्बसुन खातून, राकेश कुमार रजक सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार ने नई शिक्षिका को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: