5
(2)

@ 08 से 10 अक्टूबर तक बियाडा, बाबूपुर/डीपीएस और जानकी चौक घाट से बाइक के साथ फेरी सेवा रहेगी बंद।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर लगी रोक को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अब 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट तथा नवगछिया के जानकी चौक से बाइक के साथ फेरी सेवा का संचालन नहीं होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे बाइक से आवागमन में कठिनाई हो रही है और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने आमजनों और यात्रियों से अपील की है कि 8, 9 और 10 अक्टूबर को उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं। इस अवधि में बाइक के साथ फेरी सेवा पर पूर्ण रोक रहेगी।

हालांकि, पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी। पैदल यात्री इन घाटों से फेरी सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) की टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों और जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: