5
(2)

@ पेंशन उत्सव के तहत सितंबर माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, समाहरणालय सभागार में हुआ कार्यक्रम।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सितंबर 2026 माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई। इस दौरान भागलपुर जिले के कुल 2,99,823 पेंशनधारियों के खातों में 34 करोड़ 36 लाख 97 हजार 600 रुपये भेजे गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर भागलपुर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त श्री रवि राकेश सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिले में पेंशन राशि के अंतरण से वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इस आयोजन को ‘पेंशन उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के सर्वाधिक लाभार्थी:

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितंबर माह में छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राशि अंतरित की गई। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही।

योजनावार लाभार्थियों और अंतरित राशि का विवरण इस प्रकार है—

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 83,840 लाभार्थियों को 9 करोड़ 23 लाख 46 हजार 500 रुपये।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 14,278 लाभार्थियों को 1 करोड़ 58 लाख 78 हजार 600 रुपये।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना: 2,081 लाभार्थियों को 22 लाख 89 हजार 100 रुपये।
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 23,954 लाभार्थियों को 2 करोड़ 69 लाख 97 हजार 600 रुपये।
  • बिहार निःशक्तता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 31,976 लाभार्थियों को 3 करोड़ 57 लाख 700 रुपये।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 1,43,694 लाभार्थियों को 17 करोड़ 4 लाख 85 हजार 100 रुपये।

इस प्रकार जिले के सभी छह योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 34,36,97,600 रुपये अंतरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने पेंशन राशि के अंतरण को आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: