5
(1)

हनुमानगढ़ी की रात्रि आरती में भी हुए शामिल, काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी अपनी धर्मपत्नी और पुत्र के साथ काशी एवं अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद काशी के गंगा घाट पर आयोजित संध्या गंगा आरती में भी परिवार के साथ शामिल हुए। वहीं अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रात्रि आरती में भाग लिया।

दोनों धार्मिक स्थलों पर उनके लिए विशेष व्यवस्था के तहत दर्शन-पूजन कराया गया। काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से आशीष गोस्वामी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इसे बाबा भोलेनाथ की कृपा और अपने लिए सौभाग्य का विषय बताया।

सनातनी समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

आशीष गोस्वामी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ और प्रभु श्रीराम की कृपा से काशी से अयोध्या तक दोनों पावन धामों में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने पूर्णिया, सीमांचल सहित पूरे देश के सनातनी समाज की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

हनुमानगढ़ी में संगठन के युवाओं के लिए की प्रार्थना

अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रात्रि आरती के दौरान आशीष गोस्वामी ने बजरंगबली से विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के युवाओं में साहस, शक्ति, सेवाभाव और धर्म के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने संगठन के युवा कार्यकर्ताओं को धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी से सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलती है। संगठन के युवा कार्यकर्ता धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक योगदान देते रहें, यही उनकी कामना है।

हर वर्ष करते हैं काशी और अयोध्या की यात्रा

आशीष गोस्वामी ने बताया कि काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक विश्वास का विषय है। वे प्रत्येक वर्ष इन पावन धामों में पहुंचकर समाज की सुख-शांति और कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का आधार है। समाज में एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों में अपना योगदान देता रहेगा।

अंत में उन्होंने प्रभु श्रीराम, बाबा काशी विश्वनाथ और बजरंगबली से सभी परिवारों पर कृपा बनाए रखने तथा देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण कायम रहने की प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: