5
(1)

भागलपुर में मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर स्टेशन परिसर में बदमाशों का तांडव, फायरिंग और चाकूबाजी, 2 भाई जख्मी

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। रेल पुलिस की चौकसी के बाद भी भागलपुर रेलवे-स्टेशन सुरक्षित नहीं है। मोबाइल झपटमार गिरोह का तांडव जारी है। ताजा घटनाक्रम में रविवार को यात्री का मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने इस दौरान दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग और चाकूबाजी की। घटना की मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के वार्ड चार के निवासी मंजूर अहमद के पुत्र आमिर के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


आमिर के अनुसार सुबह जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची थी। छह नंबर प्लेटफार्म से होकर एक यात्री स्टेशन से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान एक यात्री से मोबाइल छिनकर बदमाश भागने लगा। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। सभी मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पकड़ने के क्रम में मोटरसाइकिल सहित तीनों बदमाश गिर गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से बदमाशों को पकड़ लिया गया। बदमाशों ने उनलोगों से बहस करने लगा और फायरिंग किया। लेकिन भीड़ जमा होने पर तीनों बदमाश भाग गए। भागने के दौरान बदमाशों ने मोजाहिदपुर निवासी हुसैनपुर निवासी मो. तारिक, शाहबाजनगर बड़ी महल निवासी मो. अली व शाहबाजनगर के ही मो. सरवर उर्फ चूहा धमकी देते गए। बदमाशों ने कहा कि तुमलोगों ने ठीक नहीं किया। तुमलोग मेरे धंधे में अड़चन बन रहे हो। जिस यात्री का मोबाइल छीना था उन्हें सौप दिया गया है।
आमिर ने बताया कि करीब एक घंटे बाद ही उक्त तीनों आरोपितों के साथ हुसैनपुर मुसाफिरखाना निवासी मो. आमिर बिरयानीवाला व एक नकाबपोश के साथ हथियार के साथ स्टेशन परिसर से बाहर पश्चिम टोला स्थित उसके गुमटी के पास आए। भाई मो. मेराज पर चाकू से कई बार प्रहार किया। हमले में आमिर के बाएं हाथ में गहरा जख्मी होते ही वह बेहोश हो गया। बदमाशों ने आमिर पर डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मेराज ने आगे बताया कि पहली बार स्टेशन के बाहर और दूसरी बार स्टेशन के दक्षिणी गेट के पास टिकट बुकिंग काउंटर के पास मारपीट को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पांच-छह फायरिंग भी की। आमिर का एक भाई छोटू एलटीटी से नासिक जा रहा था।

घटना की फोन पर सूचना मिलने पर ट्रेन धीरे होने पर वह मुस्लिम के पास ट्रेन से उतरकर घर आ गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गिरी, डीएसपी सिटी टू राकेश कुमार व मोजाहिदपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री से मोबाइल छिनकर भागने वाले बदमाशों ने स्टेशन से बाहर सड़क पर मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मोजाहिदपुर और रेल पुलिस छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: