5
(9)

गुलाबबाग के अब्दुल्ला नगर पावर सब स्टेशन स्थित छठ पोखर में जनसहभागिता से हुई सफाई, खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

पूर्णिया । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विधायक विजय खेमका ने गुलाबबाग के अब्दुल्ला नगर पावर सब स्टेशन स्थित छठ पोखर पर छठ व्रतियों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने श्रमदान कर छठ पोखर एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पूर्णिया सहित पूरे बिहार में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डे, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छठ व्रतियों एवं बाहर से आने वाले प्रवासियों के स्वागत के लिए विशेष साफ-सफाई, प्रकाश और छठ गीतों के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। पूर्णिया कोर्ट, पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन, पूर्णिया हवाई अड्डे और बस स्टैंड को छठ पर्व के अवसर पर सजाया गया है। प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों और प्रवासियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

विधायक ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, चेंजिंग रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया।

नहरों में पानी की कमी को देखते हुए वैकल्पिक घाटों पर व्यवस्था की मांग

विधायक ने विशेष रूप से कहा कि इस बार बड़ी नहर और छोटी नहर में पानी उपलब्ध नहीं रहने के कारण हजारों छठ व्रतियों को विभिन्न वैकल्पिक स्थानों पर छठ पूजा करनी पड़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन और नगर निगम को इन स्थानों पर भी विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ होगा। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि लोक आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही छठी मैया से उनकी प्रार्थना है। उन्होंने समस्त पूर्णियावासियों एवं प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 9

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: