5
(2)

@ बरारी घाट में गाद और दलदल का साम्राज्य, श्रद्धालुओं के पैर पानी से ज्यादा कीचड़ में धंस रहे; घाटों की तैयारी पर उठे सवाल।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। गंगा किनारे छठ करने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु इस बार भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से पहले दलदल की परीक्षा देने के लिए तैयार रहें! घाटों की मौजूदा स्थिति देखकर तो यही लगता है कि इस बार गंगा में आस्था की डुबकी लगाना जितना आसान नहीं होगा, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल दलदल से बाहर निकलना होगा। गंगा घाटों पर गाद और कीचड़ का ऐसा कब्जा है कि श्रद्धालुओं को पानी तक पहुंचने से पहले जमीन में धंसने का खतरा उठाना पड़ रहा है।

इसकी बानगी भागलपुर के बरारी घाट पर साफ देखने को मिल रही है। गुरुवार को यहां पहुंचे लोगों को गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाने से पहले दलदल से दो-दो हाथ करना पड़ा। घाट पर जमा गाद और कीचड़ में लोगों के पैर इस कदर धंस रहे थे कि आगे बढ़ना भी मुश्किल हो रहा था। कहीं पैर फिसलने का डर तो कहीं दलदल में फंस जाने की नौबत। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था जरूर मजबूत दिखी, लेकिन घाटों की व्यवस्था ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं।
छठ महापर्व में अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। ऐसे में घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर युद्धस्तर पर काम होना चाहिए, लेकिन बरारी घाट की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। घाट पर गाद और दलदल देखकर लगता है कि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के साथ-साथ फिसलन और कीचड़ से बचने का अभ्यास भी करना पड़ेगा। छठ व्रती जहां निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य की आराधना करेंगे, वहीं घाटों तक पहुंचने में ही उनकी शारीरिक परीक्षा हो सकती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति खास तौर पर परेशानी और खतरे का कारण बन सकती है।

आस्था अपनी जगह, इंतजाम कहां हैं साहब?

सवाल यह है कि जब हर साल छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालु जुटते हैं, तो घाटों की सफाई और दलदल हटाने की तैयारी समय रहते क्यों नहीं होती? क्या प्रशासन श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने और किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता मिलेगा या कीचड़ में रास्ता तलाशना पड़ेगा?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: