5
(2)

करीब 25 लाख रुपये आंकी गई बरामद मोबाइल की कीमत, सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को सौंपे गए फोन

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम और चोरी हुए 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, तकनीकी शाखा नवगछिया और विभिन्न थानों की टीम ने मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मोबाइल के आईएमईआई नंबर, तकनीकी सूचनाओं और अन्य संसाधनों की मदद से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की पहचान की गई। खास बात यह रही कि बरामद मोबाइल केवल बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित अन्य राज्यों से भी मिले हैं।

गोपालपुर थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 25 मोबाइल बरामद

मोबाइल बरामदगी के मामले में गोपालपुर थाना पुलिस सबसे आगे रही। गोपालपुर थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 25 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा नवगछिया से 15, भवानीपुर से 11, खरीक से 9, इस्माईलपुर और परबत्ता से 8-8, बिहपुर से 7, कदवा से 6, ढोलबज्जा से 5, रंगरा से 4, झंडापुर से 3 और नदी थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल बरामद किया गया।

2026 में अब तक 211 मोबाइल लौटाए गए

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अगस्त माह तक कुल 211 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 200 से अधिक अन्य मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी अनुसंधान और विशेष अभियान लगातार जारी है।

नवगछिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल की पहचान कर उसे बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: