5
(3)


घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को नया टोला नवगछिया में संध्या अर्घ्य का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।

पर्व को लेकर सुबह से ही इलाके में उत्साह का माहौल बना हुआ था। शाम होते ही व्रती महिलाएं प्रसाद, फल और पूजन सामग्री से सजी सूप लेकर घाट पहुंचीं। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल और स्वच्छ जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समाजसेवी पंकज कुमार भारती, सीके टेलीकॉम के संचालक चीकू कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्व में सहभागिता निभाते हुए व्रतियों को शुभकामनाएं दीं।

सोमवार की सुबह व्रती उदयगामी सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद पारण के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: