
@ जिला स्कूल परिसर में होगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, भागलपुर की ओर से आगामी 20 नवंबर को जिला स्कूल परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में बिहार सहित अन्य राज्यों की 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां एवं नियोजक हिस्सा लेंगे। इनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मेले में Blinkit, Zepto Pvt. Ltd., Larsen and Toubro Limited, Utkarsh Small Finance Bank, Adecco India, CIEL HR Services Limited, K K Enterprise, 2-Com Consulting Pvt. Ltd., Nav Bharat Fertilizers Pvt. Ltd., SIS Training Centre, Jamui, DSETS Pvt. Ltd., Vision India Services और Netambit Value First Service समेत कई प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार एवं रोजगार इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उनके करियर एवं भविष्य को लेकर व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। यह मेला युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक बेहतर अवसर साबित हो सकता है।














