5
(42)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव में लड़की-लड़के से जुड़े एक मामले को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसमें बादल साहनी और उनके पिता मंतलाल साहनी घायल हो गए। दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल बादल साहनी के पैर में फ्रैक्चर होने की बात बताई गई है, जबकि उनके पिता के हाथ में चोट आई है।

घायल के पिता मंतलाल साहनी के अनुसार, उनका पुत्र दुकान पर था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण उसे दुकान से खींचकर बाहर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद जहान्वी चौक नवगछिया की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी-14) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल बादल साहनी और उनके पिता मंतलाल साहनी को उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

घटना के पीछे लड़की-लड़के से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 42

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: