5
(1)

भागलपुर। बिहार में बक्सर से भागलपुर तक करीब 336 किलोमीटर लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जायेगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने इसकी डीपीआर तैयार करने और ट्रांजेक्शन एडवाइजर की सेवा लेने के लिए 66.58 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह एक्सप्रेसवे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर समेत 13 जिलों से होकर गुजरेगा।

परियोजना पूरी होने पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय, अजगैबीनाथ धाम, मंदार पर्वत, महाबोधि मंदिर और राजगीर जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही किसानों के उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे का निर्माण पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित है। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: