5
(1)

भागलपुर। शहर में लगातार दूसरे दिन यातायात व्यवस्था चरमरायी रही। बुधवार को उर्दू चौक, बड़ी पोस्ट ऑफिस चौक और तिलकामांझी चौक पर भीषण जाम लगा। बड़ी पोस्ट ऑफिस चौक पर एंबुलेंस भी फंस गई, जबकि तिलकामांझी चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

जवारीपुर से पुलिस लाइन तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ओवरटेकिंग और वाहनों के बढ़ते दबाव से जाम की स्थिति गंभीर हो गई। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने में जुट जाती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: