5
(1)

पार्किंग, पैनल रूम और अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का लिया जायजा, अंडरपास निर्माण के लिए किया स्थल निरीक्षण

नवगछिया। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित शरण ने बुधवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र, पैनल रूम, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रस्तावित भवन और पावर हाउस का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआरएम ने छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर भी नवगछिया के रेल अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

इस मौके पर रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा, मिलन सागर, धीरज कुमार सहित अन्य लोगों ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में नवगछिया स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर अंडरपास निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस पर डीआरएम ने स्वयं अंडरपास निर्माण के प्रस्तावित स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सकारात्मक आश्वासन दिया।

रेलवे सलाहकार सदस्य ने रखीं छह प्रमुख मांगें

रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने डीआरएम के समक्ष नवगछिया स्टेशन की यात्री सुविधाओं और विकास से जुड़ी छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें नवगछिया को सती बिहुला की पवित्र जन्मस्थली बताते हुए स्टेशन के दोनों छोर के मुख्य द्वार पर बिहुला-विषहरी की गाथा पर आधारित पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग कराने की मांग शामिल है।

इसके अलावा नवगछिया स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर शीघ्र सर्वे कराकर अंडरपास का निर्माण कराने, प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर टिकट काउंटर बनाने तथा भागलपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन को नियमित करने की पहल करने का आग्रह किया गया।

मांग पत्र में नवगछिया स्टेशन तक आने वाली रेलवे सड़क की मरम्मत कराने और यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल स्टॉल स्थापित करने की मांग भी शामिल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: