5
(1)

नगरपाड़ा गांव में घर से आभूषण, मोबाइल और नकदी की हुई थी चोरी, पुलिस ने पूर्व में चोरी का सामान बरामद कर तीन आरोपितों को भेजा था जेल

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगरपाड़ा निवासी दिलवर कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस कांड में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या चार हो गई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 16 नवंबर को नगरपाड़ा गांव निवासी रामबहादुर सिंह ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण, मोबाइल, नकद राशि सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए सामानों को बरामद किया और मामले में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मामले में शेष वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपित दिलवर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: