5
(1)

माँ सरस्वती क्लब चैंपियन लीग के तत्वावधान में आयोजित हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता, महापौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पूर्णिया। रामनगर में माँ सरस्वती क्लब चैंपियन लीग (रामनगर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की रात नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने बुके भेंट कर महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इन आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। साथ ही युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

महापौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने माँ सरस्वती क्लब चैंपियन लीग की पूरी आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।

Vइस अवसर पर वार्ड पार्षद ममता सिंह, पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, आयोजन समिति के अभिजीत सिंह, किशु सिंह, आर्यन वर्मा, आदित्य कुमार उर्फ मोनू, अभिषेक झा, प्राणमोहन झा, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, सुबोध झा, आजाद सिंह, पिंटू सिंह, गणेश सिंह, डॉ. एसके वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: