0
(0)

भागलपुर जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कटिहार से पहुंची मेमो ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने ट्रेन में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रंजीत पासवान और वार्ड पार्षद राज आनंद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में मां और नवजात बच्ची का इलाज किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

वहीं, इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय लोगों की तत्परता और मानवीय पहल की इलाके में सराहना हो रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: