0
(0)



भागलपुर। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के अजगैवीनाथ धाम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गनगनिया में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर मंत्री का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजगैवीनाथ धाम पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। इस दौरान भाजपा महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह, मुक्ति सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार, सुजीत कुमार, तुलसी कुमार, निखिलेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन सिंह एवं प्रदेश सह संयोजक गौतम सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


स्वागत समारोह के दौरान प्रवीण कुमार ने मंत्री श्रेयसी सिंह से क्षेत्र के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण तथा अजगैवीनाथ धाम में बड़े उद्योग स्थापित करने की मांग रखी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि खेल मैदान के विकास का कार्य कराया जाएगा तथा क्षेत्र में उद्योग लगाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और पूरे कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों की अच्छी उपस्थिति रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: