0
(0)



भागलपुर। शिवनंदनपुर विंद टोला में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।

घटना मसदी पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित शिवनंदनपुर बहियार की है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार खेत में लावारिस अवस्था में गिरा हुआ था। सोमवार को 14 वर्षीय वीणा कुमारी, पिता चमन बिंद, खेत की ओर गई थी, तभी वह तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।


घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मसदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन तार पिछले डेढ़ साल से खेत में गिरा हुआ है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि आज इसी लापरवाही की वजह से वीणा कुमारी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों पर कार्रवाई एवं क्षेत्र में गिरे तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: