0
(0)



पथ निर्माण मंत्री बनने पर बुके और अंगवस्त्र देकर दी बधाई

भागलपुर  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को बिहार सरकार में क्रमशः पथ निर्माण मंत्री और ऊर्जा मंत्री बनाए जाने के बाद लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।


इसी क्रम में रविवार को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी सह जदयू प्रदेश सचिव, टीएमबीयू सीनेट सदस्य एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान पप्पू सिंह निषाद ने इं. शैलेंद्र को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र को पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को ऊर्जा मंत्री के रूप में बिहार कैबिनेट में स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी की बात है।


उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेताओं के मंत्री बनने से नवगछिया एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, बिजली एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं में तेजी आएगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री इं. शैलेंद्र सोमवार को पटना स्थित मंत्रालय कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रविवार को मंत्री इं. शैलेंद्र बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड अंतर्गत द्वारिका कोठी एवं चक मुजफ्फर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

इधर भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, कुमार गौरव, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू, सदानंद, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर एवं सौरव समेत अन्य लोगों ने कहा कि राज्य में अब विकास की गाड़ी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: