0
(0)



भागलपुर। पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। एसएसआई से जुड़े छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार पटना में टीआरई-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया और कई अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।


इस घटना के विरोध में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं पर हुए पुलिस बल प्रयोग की निंदा की।

इस मौके पर एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार निरंकुश हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बेरोजगार छात्र रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से सड़क पर उतरते हैं, तो सरकार रोजगार देने के बजाय लाठियां बरसाती है।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: