5
(2)

@ पुरुष वर्ग में एसएसवी कॉलेज और टीएनबी कॉलेज के बीच होगा खिताबी मुकाबला, महिला वर्ग के नॉकआउट मुकाबले और फाइनल भी आज।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की मेजबानी में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शनिवार को पुरुष वर्ग के चार नॉकआउट मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद टीएनबी कॉलेज, भागलपुर और मेजबान एसएसवी कॉलेज, कहलगांव ने पुरुष वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।
दिन के पहले मुकाबले में जीबी कॉलेज ने सबौर कॉलेज को 33-31 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एसएसवी कॉलेज, कहलगांव ने टीएन लॉ कॉलेज को 31-05 के बड़े अंतर से पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में टीएनबी कॉलेज, भागलपुर ने जीबी कॉलेज को 44-18 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं चौथे और बेहद रोमांचक मुकाबले में एसएसवी कॉलेज, कहलगांव ने जेपी कॉलेज को 40-38 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


एसएसवी कॉलेज और टीएनबी कॉलेज में होगा खिताबी मुकाबला
पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला 4 अक्टूबर 2026 को टीएनबी कॉलेज, भागलपुर और मेजबान एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के बीच खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर एसएसवी कॉलेज की टीम के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। वहीं महिला वर्ग के शेष नॉकआउट मुकाबले और फाइनल मुकाबला 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: