5
(1)

अररिया ।अररिया जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान परवाहा सिमराहा निवासी भुटाय ऋषिदेव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गांव के अन्य लोगों के साथ परवाहा हटिया से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।


स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

दो जगह से हुए रेफर

सभी घायलों को पहले रानीगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।


इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भुटाय ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: