5
(1)


किशनगंज  : सोमवार को किशनगंज में पश्चिम बंगाल-बिहार सीमा स्थित रामपुर चेक पोस्ट के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने बताया कि बस में करीब 16 यात्री सवार थे। बस जैसे ही रामपुर चेक पोस्ट के समीप आलू गद्दी के पास पहुंची, उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। पहले धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।


आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री तुरंत बस से उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में किशनगंज के चार यात्रियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो रायगंज की ओर जा रहे थे।

चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास मौजूद लोगों ने भी बाल्टी और अन्य साधनों से सहयोग किया।


घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई। फिलहाल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: