December 10, 2025
राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 संपन्न, विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और भागलपुर की पहचान सिल्क चादर से सम्मानित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaखेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर-14, 17 और 19 प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को फाइनल मैच के साथ सफल समापन हुआ। मैच समाप्ति के बाद भव्य समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर एवं प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी भागलपुर कुमार शुभम थे। विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन और बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव एन. जायसवाल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से भागलपुर की पहचान सिल्क चादर भी विजेताओं को भेंट की गई, जिसे पाकर खिलाड़ियों […]