October 13, 2026
Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, सभी छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पूर्णिया, 12 अक्टूबर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के युवा तीरंदाजों ने प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नौ अक्टूबर को राजकीय जिला स्कूल, पूर्णिया में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय के सभी छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को गया में होगा। तीरंदाजी प्रशिक्षक बिप्लब करजी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता, […]