July 13, 2026
Purnia: 16 जुलाई को पूर्णिया में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। इस्कॉन पूर्णिया के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रथयात्रा दोपहर 2:00 बजे ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होगी। यात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, आर.एन. शाह चौक, जेल चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, लाइन बाजार चौक, अष्टा मंदिर, खिरू चौक होते हुए पुनः लखन चौक के रास्ते ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न होगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे। रथयात्रा के समापन के बाद ठाकुरबाड़ी परिसर में लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के लिए […]