July 13, 2026
Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई को छह नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस), लोक शिकायत निवारण, सीपी ग्राम, नीलाम पत्र वाद, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य एवं डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति संतोषजनक […]