October 10, 2026
Bhagalpur: भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हुआ धनौरा, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती पर 1100 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश मंगल शोभायात्रा, नवमी और दशमी को होंगे विशेष आयोजन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत धनौरा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती के पावन अवसर पर महालया के दिन शनिवार को भव्य कलश मंगल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1100 युवक-युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जवाहरलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनौरा के खेल मैदान से शुरू होकर खोजवा पोखर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई […]