July 12, 2026
Bhagalpur: पीरपैंती पावर प्लांट कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 161 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी; 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा, बिना विस्थापन बनेगा 5 किमी रेल-सड़क गलियारा- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। पीरपैंती पावर प्लांट से जुड़ी बहुप्रतीक्षित रेल-सह-सड़क कॉरिडोर परियोजना ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। भू-अर्जन विभाग ने 161.01 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी कर दी है। इसके साथ ही परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है और अब रेलवे कॉरिडोर व सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।परियोजना के तहत पीरपैंती अंचल के सात मौजों -खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिणकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर की कुल 161.01 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। सबसे अधिक 65.992 एकड़ भूमि बसंतपुर और 56.4686 एकड़ हरिणकोल से ली जाएगी।इस अधिग्रहण से कुल 501 रैयत प्रभावित होंगे। इनमें बसंतपुर के 191, हरिणकोल के 165, खिदरपुर के 69, ककरघट के 31, इमामनगर के 24, चौधरी […]