July 8, 2026
Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की आशंका, युवक के पेट में लगी गोली, पटना रेफर-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कुछ लोग कट्टा में गोली लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो पास में खड़े सुधांशु सिंह के पेट में जा लगी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया। वहां से स्थिति गंभीर […]