


पूर्णिया। गुलाबबाग के नाका रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल गंगा भारती इंग्लिश स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने ‘एडमिशन ओपन’ की घोषणा की है।

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश झा ने बताया कि स्कूल का मुख्य लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी सोच के साथ विद्यालय बच्चों का बेहतर कल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल में स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लर्निंग सिस्टम के माध्यम से आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही उच्च योग्यता प्राप्त एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही है। स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरियाली युक्त परिसर बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

विद्यालय में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि बच्चों का बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नामांकन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है तथा सीटें सीमित हैं। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन हेतु विद्यालय कार्यालय, नाका रोड, गुलाबबाग (पूर्णिया) स्थित परिसर में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9801263981 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।















