0
(0)



भागलपुर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के भामाशाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर तथा नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला।


उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और जनता ने विकास तथा सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। विधायक ने इसे ऐतिहासिक विजय बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष संतोष शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और देर तक जश्न का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: