0
(0)



पूर्णिया। जिले में बीते सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और वज्रपात से प्रभावित विद्युत आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी एवं पूर्वी) के साथ सभी कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंता मौजूद रहे। इस दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल पूर्णिया श्री बासुकी शंकर भी उपस्थित थे।


समीक्षा में बताया गया कि तेज बारिश और आकाशीय बिजली के कारण जिले में कुल 13 घरेलू ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से 11 ट्रांसफार्मर को तत्काल बदल दिया गया है, जबकि शेष ट्रांसफार्मरों को अगले 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं कुटीर ज्योति योजना के तहत उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर पैनल स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


आगामी बरसात एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण तथा जले ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दोनों आपूर्ति प्रमंडलों के कस्टमर केयर सिस्टम को मजबूत किया गया है। प्रत्येक प्रमंडल में दो-दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


पूर्णिया पश्चिम के लिए हेल्पलाइन नंबर 9264456425 एवं 9031633835, जबकि पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431 एवं 06454-242777 जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: