5
(1)



भागलपुर जिले में रविवार को NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।


परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके।


इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ को माइकिंग के जरिए नियंत्रित किया तथा अभ्यर्थियों को सुव्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाया।

कुल मिलाकर भागलपुर में NEET UG परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: