0
(0)



भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जलमार्ग पर यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट एवं महादेवपुर घाट पर व्यापक व्यवस्था की गई है।


प्रशासन की ओर से दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर घाट परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा बड़ी संख्या में आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। नावों पर भी आपदा मित्रों को लगाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन की निगरानी में बड़े स्टीमर से यात्रियों को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था की जा रही है। निजी नावों द्वारा मनमानी किराया वसूली रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर किराया सूची प्रदर्शित की गई है। यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत मिलने पर नियंत्रण कक्ष में तुरंत कार्रवाई की जा रही है।


इसके अतिरिक्त घाटों पर 24×7 एम्बुलेंस सेवा एवं चिकित्सा शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की लगातार तैनाती रखी गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: